RSS के शताब्दी वर्ष के नाम पर देशभर में तमाम विश्वविद्यालय और कॉलेज कैंपस में युवा कुंभ के नाम से कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में इसी नाम से कार्यक्रम हुए जिसका प्रगतिशील और वाम छात्र संगठनों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (BRAC) में विरोध करने वाले छात्रों से मारपीट भी की गई। इसे लेकर छात्रों में बहुत ग़ुस्सा है। <br />#news #latestnews #newsanalysis #studentprotest #studentpolitics #jnu #BRAC #delhiuniversity #abvp #rssagenda #rss100years #studentunion
